26 Apr 2024, 15:07:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

कटे हुए फलों को रखेंगे ऐसे, तो नहीं पड़ेंगे काले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 28 2017 12:56PM | Updated Date: Apr 28 2017 12:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अधिकतर लोग समय के अभाव के कारण कुछ काम को पहले निपटा कर खत्म कर देना चाहते हैं। जैसे कि सब्जी काटना या फल काटना जैसी चीजों को, क्योंकि इन्हें काटने में थोड़ा समय लगता है।

लेकिन, अक्सर आप देखते होंगे कि जब भी आप कुछ फल को पहले से काटते हैं तब वह काले पड़ जाते हैं, जिसे बाद में खाना अच्छा नहीं लगता है। ऐसी स्थिति में ये टिप्स आपके काम आ सकते हैं........

नींबू का जूस फल को भूरा होने से रोककर उसके कुरकुरेपन को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करता है। एक नींबू के रस से आप 1.5 कटोरा भर के फलों को ताजा बनाए रख सकते हैं। फलों पर नींबू का रस डालने के बाद फ्रिज में रखना न भूलें।

अगर आपको फलों पर नींबू का रस डालना पसंद नहीं है तो फलों को काटकर कटोरे सहित प्‍लास्टिक के पैकेट या फिर एल्यूमिनियम फॉइल से लपेट कर रख दें। इसमें छोटे-छोटे छेद कर दें। ऐसा करने से वे फ्रिज के अन्‍य खाद्य पदार्थों की खुशबू नहीं लेंगे और न ही उनकी महक फ्रिज में फैलेगी। इस तरीके से 3-4 घंटे तक फल ताजे रहेंगे।

अगर फॉइल वाला आइडिया पसंद नहीं है तो सिट्रस एसिड का पाउडर डालकर काटे हुए फलों को 10-12 घंटे तक ताजे बना रख सकते हैं. इससे फलों का स्‍वाद में कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

कटे हुए फलों को ब्राउन होने से बचाने के लिए सबसे अच्छा उपाय उन्हें बर्फ के पानी में डालकर रखना हो सकता है। इससे फल 3-4 घंटे तक ताजे बने रहेंगे।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »