27 Apr 2024, 09:50:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

वोडका की चार बूंदें चमकाएंगी घर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 28 2016 11:15AM | Updated Date: Dec 28 2016 11:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वोडका एक रशियन ड्रिंक है। इसे ड्रिंक को ज्यादातर पार्टी आदि में खूब पिया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं, इसे पीने के अलावा आप और भी कई कामों में इस्तेमाल कर सकते हैं। वोडका को आप घर के कामों के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। वोडका की सिर्फ चार बूंदे आपके घर को चमकाने के लिए काफी हैं।  

1. घर के लॉन में पेड़-पौधों पर कीड़े-मकौड़े लग गए हैं, तो ऐसे में वोडका को पानी में मिलाकर पौधों पर छिड़काव करें। छिड़काव करते हैं कीड़े सारे मर जाएंगे। 
 
2. बाथरूम की टाइल्स गंदी हो गई हैं, तो ऐसे में इसे साफ करने के लिए आप वोडका का इस्तेमाल कर सकते हैं। टाइल्स पर वोडका का छिड़काव करके कुछ मिनट बाद टाइल्स को पोछ लें। 
 
3. रसोई में पड़ी हुई क्रिस्टल की प्लेटें और बर्तन को आप वोडका की मदद से साफ कर सकते हैं। आपके बर्तन एकदम चमक उठेंगे।
 
4. वोडका से आप अपने घर के शीशे और कांच की वस्तुओं को आसानी से साफ कर सकते हैं।
 
5. कपड़ों को महकाने का यह सबसे अच्छा और आसान तरीका है। वोडका को पानी के साथ मिला लें, फिर इसका छिड़काव कपड़ों पर करें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »