26 Apr 2024, 14:44:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

Viral Photo: सेलिना गोमेज़ ने कराया ट्रांसप्लांट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2017 12:37PM | Updated Date: Sep 15 2017 12:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। 25 वर्षीय हॉलीवुड सिंगर सेलिना गोमेज़ काफी वक्त से लाइमलाइट से दूर हैं। सेलिना का नया एल्बम रिलीज को तैयार है, लेकिन वे इसे प्रमोट नहीं कर पा रही हैं। इसकी एक चौंकाने वाली वजह सेलिना ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। दरअसल, लाइमलाइट से दूर रहने की वजह सेलिना ने किडनी ट्रांसप्लांट बताया है। सेलिना ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि उन्होंने हाल ही में किडनी ट्रांसप्लांट करवाया है. इसी के साथ उन्होंने अपनी तीन तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह अस्पताल के बिस्तर पर लेटी हुई हैं। तेजी से वायरल हो रही इस फोटो को महज 4 घंटे में 40 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »