26 Apr 2024, 08:13:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

कैरी फिशर को मां और साथी कलाकारों ने याद किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 29 2016 10:03AM | Updated Date: Dec 29 2016 10:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लॉस एंजिलिस। हॉलीवडु की दिग्गज अभिनेत्री एवं ‘स्टार वॉर्स’ की स्टार कैरी फिशर की 84 वर्षीय अभिनेत्री मां डिबी रेनॉल्ड्स ने अपनी बेटी को याद करते हुए दिल को छू देने वाला पोस्ट किया है। डेबी ने फेसबुक पर एक पोस्ट डाला और फिशर की मौत के बाद उनके प्रशंसकों की प्रार्थनाओं और समर्थन के लिए उनका धन्यवाद किया।
 
ई-ऑनलाइन के मुताबिक, फिशर का 60 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें लंदन से लॉस एंजिलिस की उड़ान में दिल का जबर्दस्त दौरा पड़ा था। उन्होंने लिखा, मैं आपके विचारों और प्रार्थनाओं के लिए अभारी हूं जो उसे उसके अलगे पड़ाव की ओर ले जाने में मार्गदर्शित कर रहा है।
 
हॉलीवुड के दिग्गज कलाकार हेरिसन फोर्ड ने ‘स्टार वॉर्स’ की अपनी सह अभिनेत्री फिशर को याद करते हुए उन्हें प्रतिभाशाली और एक खास तरह की महिला बताया। फोर्ड ने एक बयान में कहा कि फिशर एक खास तरह की महिला थीं। वह प्रतिभाशाली और वास्तविक थीं। मजाकिया और भावनात्मक रूप से निडर थीं। उन्होंने बहादुरी से अपनी जिंदगी जी।
 
उन्होंने कहा, हमें उनकी कमी खलेगी। फिशर ने हाल में कहा था कि ‘स्टार वॉर्स’ की शूटिंग के दौरान उनका और फोर्ड का तीन महीने का अफेयर रहा था।
 
तब वह 19 साल की थी जबकि फोर्ड 33 वर्षीय शादीशुदा और दो बच्चों के पिता थे। फिशर अपने मजाकिया अंदाज के लिए भी जानी जाती थीं और अचानक से हुए उनके निधन के बाद भी अपने प्रशंसकों के चेहरों पर मुस्कराहट ला कर गईं जबकि वे उनके जाने से दुखी थे।
 
डेडलाइन की खबर के मुताबिक, 2008 का ‘विशफुल ड्रिंकिंग’ एक तरह से आत्म मृत्यु लेख की तरह है। यह उन तीन स्मरणों में से एक है जो उन्होंने लिखे थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »