26 Apr 2024, 18:58:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Hollywood

पीढ़ी की आवाज कहलाने वाले अमेरिकन सिंगर डिलेन को नोबेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 13 2016 7:27PM | Updated Date: Oct 13 2016 7:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

स्‍टॉकहोम। अमेरिका के कवि और गायक बॉब डिलेन को साहित्‍य के नोबेल पुरस्‍कार के लिए चुना गया है। स्‍वीडन की नोबेल अकादमी ने गुरुवार को बताया कि अमेरिकी गीतों की परंपरा में कविता के नए भावों को रचने के लिए उन्हें यह पुरस्कार दिया गया है। इस पुरस्‍कार के तहत उन्‍हें लगभग 6 करोड़ 21 लाख (927740 डॉलर) रुपये की राशि मिलेगी।

वह प्रतिष्ठित सम्मान हासिल करने वाले पहले गीतकार हैं और इस घोषणा ने पुरस्कार पर नजर जमाए हुए लोगों को हैरान कर दिया है। साहित्‍य का नोबेल इस वर्ष दिया जाने वाला आखिरी नोबेल पुरस्‍कार था। इस पुरस्‍कार का नाम डायनामाइट की खोज करने वाले अल्‍फ्रेड नोबेल के नाम पर रखा गया है और वर्ष 1901 से यह विज्ञान, साहित्‍य, शांति समेत विभिन्‍न क्षेत्रों में उत्‍कृष्‍ट उपलब्धि के लिए दिया जा रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »