27 Apr 2024, 06:14:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

ट्वीटर पर जस्टिन बीबर और सेलेना गोमेज की तकरार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 16 2016 2:52PM | Updated Date: Aug 16 2016 2:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लॉस एंजिलिस। पूर्व में प्रेमी रहे जस्टिन बीबर और सेलेना गोमेज की सोशल मीडिया पर एक दूसरे से तकरार हो रही है। गायिका ने पॉप स्टार बीबर पर कई बार धोखा देने का आरोप लगाया है।
 
बीबर ने अपने प्रशंसकों पर नाराजगी जाहिर करते हुए अपनी नई प्रेमिका सोफिया रिची पर लगातार टिप्पणी बंद करने को कहा था। उनकी इस नाराजगी के बाद 14 अगस्त को बीबर और सेलेना के बीच तकरार हो गई थी।
 
इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए गोमेज ने उनसे 17 वर्षीय मॉडल की तस्वीर लगाना बंद करने और अपने प्रशंसकों को दोष देने से बचने को कहा था।
 
सेलेना ने हटाए गए पोस्ट में लिखा था, अगर आप इस नापसंदगी को झेल नहीं सकते तो आपको अपनी प्रेमिका की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। यह केवल आप दो लोगों के बीच विशेष होना चाहिए। इसे आप अपने प्रंशसकों के लिए पेश ना करें। वे आपको प्यार करते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »