27 Apr 2024, 05:48:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

दस साल के अंतराल के बाद विल स्मिथ की संगीत की दुनिया में वापसी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 1 2016 12:35PM | Updated Date: Feb 1 2016 12:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। संगीत प्रेमी एक बार फिर विल स्मिथ के गीतों का आनंद ले सकेंगे क्योंकि 10 साल के अंतराल के बाद वह संगीत की दुनिया में वापस आ रहे हैं।
 
कॉन्टैक्ट म्यूजिक की खबर के अनुसार, 47 वर्षीय स्मिथ ने बताया कि अपने पूर्व पार्टनर जैजी जेफ के साथ वह टूर की योजना भी बना रहे हैं और इस साल गर्मियों में वह ब्रिटेन में होंगे। स्मिथ का अंतिम अलबम 10 साल पहले आया था।
 
एक टीवी शो में उन्होंने बताया, हमने करीब 25 गीत रिकॉर्ड किए हैं जिनमें से चार या पांच मुझे बहुत पसंद हैं। अब गर्मी में जेफ और मैं एक बार फिर साथ साथ शो करेंगे। स्मिथ ने अक्तूबर में जेफ के साथ संगीत की दुनिया में वापसी का ऐलान किया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »