26 Apr 2024, 18:13:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

हॉलीवुड अभिनेता और अमरीकी टीवी पर सबसे अधिक फीस लेने वाले चार्ली शीन ने कहा है कि वो एचआईवी पॉजिटिव हैं। शीन ने कहा कि उन्हें चार साल पहले इसका पता चला था लेकिन उन्होंने यह अब सार्वजनिक किया क्योंकि उन्होंने अपने दोस्तों को अपने एचआईवी पॉजिटिव होने की सच्चाई बताई तो इससे ब्लैकमेल, वसूली और धोखाधड़ी का एक दौर शुरु हो गया।

शीन ने कहा कि उन्होंने बीमारी की बात छिपाए रखने के लिए लोगों को काफी पैसे दिए। 50 साल के शीन का अतीत शराब और वेश्याओं के साथ संबंधों से जुड़ा रहा है। शीन की निजी जिंदगी विवादों में रही है। वे तीन बार शादी कर चुके हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले दो साल में चार्ली के संबंध करीब 200 महिलाओं से रहे हैं, लेकिन उन्होंने कभी किसी को अपनी बीमारी के बारे में नहीं बताया। इसे लेकर उनकी कई एक्स और प्रेजेंट गर्लफ्रेंड्स नाराज हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »