26 Apr 2024, 23:39:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

बेहद सुखद एहसास है मां बनना: मिला क्युनिस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 24 2015 1:06PM | Updated Date: Oct 24 2015 1:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लॉस एंजिलिस। अभिनेत्री मिला क्युनिस मातृत्व का पूरा आनंद ले रही हैं और उनका कहना है कि अपनी बेटी वायट की देखभाल करते हुए उन्हें बहुत अच्छा महसूस होता है। ई ऑनलाइन के अनुसार 32 वर्षीय ‘‘टेड’ स्टार मातृत्व का सुखद एहसास पाकर खुद को भाग्यशाली मानती हैं।
   
मिला ने कहा कि जब आपको महसूस होता है कि एक अविश्वसनीय, छोटे से जीवित मनुष्य की जिम्मेदारी आपके उपर है और जिसके बारे में यह सोचकर हैरानी होती है कि इसे आपने जन्म दिया है, तो यह बहुत सुखद एहसास होता है।
   
उन्होंने अपनी बेटी के प्रति अपना प्यार दर्शाते हुए मजाक में कहा कि यदि उनकी बेटी किसी की हत्या भी कर देगी तो वह मृतक का शव दफनाने में उसकी स्वयं मदद करेंगी।
   
उन्होंने कहा मैं इसे लेकर प्रश्न भी नहीं करूंगी। मैं अपने जीवन में किसी और के लिए ऐसा नहीं कर सकती। क्युनिस ने इस वर्ष जुलाई में एश्टन कुचर से विवाह किया था। वायट का जन्म गत वर्ष अक्टूबर में हुआ था।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »