26 Apr 2024, 17:08:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

लेडी गागा को मिलेगा "वुमेन ऑफ द ईयर" का खिताब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 2 2015 5:50PM | Updated Date: Oct 2 2015 5:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लॉस एंजिलिस। बिलबोर्ड पत्रिका अपने सालाना प्रोग्राम 'वुमेन इन म्यूजिक' में पॉप स्टार लेडी गागा को सम्मानित करेगी। यह प्रेग्राम पहली बार दिसंबर में लाइफटाइम पर रिलीज किया जाएगा।
  
ईऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार पत्रिका ने कहा है कि गागा को संगीत के क्षेत्र में उनके द्वारा प्राप्त किए गए छह ग्रैमी अवार्ड और असंख्य उपलब्धियों को देखते हुए मनोरंजन के क्षेत्र में उनके अतुल्य योगदान के लिए चुना गया है।
  
गायिका ने इस पर खुशी जाहिर करते हुए टवीट किया है कि उन्हें इस बात पर विश्वास नहीं हो रहा है कि बिलबोर्ड ने उनको वुमेन ऑफ द ईयर के लिए नामित किया है। उन्होंने इसके लिए शुक्रिया कहा है और खुद को भाग्यशाली बताया है।
  
गागा अमेरिकन हॉरर स्टोरी: होटल के आगामी सत्र से पहली बार अभिनय में पदार्पण करेंगी। इस अवार्ड के साथ ही वह टेलर स्विफ्ट, पिंक, कैटी पेरी और ब्योन्स की सूची में शामिल हो गई हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »