27 Apr 2024, 08:30:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

सगाई की अंगूठी नीलाम कर रही हैंः पामेला एंडरसन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 19 2015 1:06PM | Updated Date: Sep 19 2015 1:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लॉस एंजिलिस। हॉलीवुड अभिनेत्री पामेला एंडरसन अपने परमार्थ संस्थान को लाभ पहुंचाने के लिए अपने पूर्व पति रिक सॉलोमन के साथ हुई अपनी सगाई की अंगूठी नीलाम कर रही हैं। ‘बेवॉच’ की पूर्व अभिनेत्री ने 2007 में सॉलोमन से शादी की थी लेकिन दो महीने के बाद वे अलग हो गए।
   
खबर के मुताबिक, दोनों के बीच फिर 2013 में रोमांस शुरू हुआ और एंडरसन ने जनवरी 2014 में इस बात की पुष्टि की कि उन्होंने और पामेला ने फिर से शादी कर ली है। पिछले साल जुलाई में वे दोनों अलग हो गए थे। हीरे के इस अंगूठी की नीलामी 100,000 अमेरिकी डॉलर से शुरू होगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »