26 Apr 2024, 19:05:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

संगीत में यौन उत्पीड़न को उजागर करेंगीः लेडी गागा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 19 2015 12:50PM | Updated Date: Sep 19 2015 2:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लॉस एंजिलिस। पॉप सनसनी लेडी गागा ने अपने नए गाने ‘‘टिल इट हैपन्स टू यू’’ के जरिए यौन उत्पीड़न के मुद्दे को उठाया है। एस शोबिज के अनुसार ‘‘पोकर फेस’’ जैसा हिट गीत देने वाली गागा ने अपने नए गाने को डाक्यूमेंट्री ‘‘द हंटिंग ग्राउंड’’ के लिए रिकॉर्ड किया है जो आईट्यून पर सुना जा सकता है। इस डाक्यूमेंट्री में अमेरिका के कॉलेज परिसरों में होने वाले बलात्कार के मामले को उठाया गया है। इस गीत के लिए संगीत डियाने वैरेन ने दिया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »