26 Apr 2024, 18:45:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Hollywood

एली फैनिंग ने ‘रे’ में अपनी भूमिका का श्रेय ट्रांसजेंडर दोस्तों को दिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 14 2015 8:50PM | Updated Date: Sep 14 2015 8:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लॉस एंजिलिस। हॉलीवुुड अभिनेत्री एली फैनिंग ने अपनी आने वाली फिल्म ‘एबाउट रे’ में एक ट्रांसजेंडर किशोरी की भूमिका निभाई है और इस भूमिका के लिए तैयारी कराने में मदद करने का श्रेय उन्होंने अपने कई ट्रांसजेंडर दोस्तों को दिया है।
   

पीपल मैगजीन की खबर के मुताबिक, 17 वर्षीय अभिनेत्री फैनिंग ने कहा है कि उनके कई ट्रांसजेंडर दोस्त हैं जिन्होंने इस फिल्म में उनकी भूमिका की तैयारी में उनकी मदद की।
   

उन्होंने कहा है कि उनके कई सारे ट्रांसजेंडर दोस्त हैं जो उनके स्कूल जाते थे। फैनिंग के अनुसार, वह जानती थीं कि यह फिल्म उनके लिए सर्वाधिक मुश्किल होगी इसलिए वह नर्वस हैं। ‘‘पता था कि यह फिल्म बड़ी  चुनौती होगी।’’ फैनिंग आॅस्कर पुरस्कार के लिए नामित नाओेमी वाट्स के साथ फिल्म में काम कर रही हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »