26 Apr 2024, 14:40:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Hollywood

टेलर स्विफ्ट के शो में 13 साल का लड़का बालकनी से गिरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2015 1:35PM | Updated Date: Aug 10 2015 1:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लॉस एंजिलिस। सिएटल में टेलर स्विफ्ट के कंसर्ट के दौरान एक किशोर बालकनी से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। टेलर के 1989 वर्ल्ड टूर के तहत गत शनिवार रात को सेंचुरी लिंक फील्ड में उनका कंसर्ट आयोजित हुआ था। इसी दौरान लड़का बालकनी से गिर गया। एनएमई ने बताया कि किशोर यह याद नहीं कर पा रहा है कि वह कैसे गिर गया। 13 वर्षीय लड़के का सिएटल ने हारबरव्यू मेडिकल सेंटर में उपचार किया जा रहा है। सेंटर के अनुसार लड़के की हालत गंभीर है। लड़के का जब दुर्घटनास्थल पर उपचार किया गया, तब वह होश में था और बात कर पा रहा था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »