मुंबई। क्रिश्चियन कारिनो से सगाई तोड़ने के बाद लगता है हॉलीवुड की मशहूर सिंगर लेडी गागा अपनी लाइफ में आगे बढ़ गई हैं। हाल ही में लेडी गागा को साउंड इंजीनियर डैन हॉर्टन को किस करते हुए देखा गया। दोनों डेट पर थे। दोनों को कई बार किस करते हुए देखा गया। सामने आई तस्वीरों में लेडी गागा काले रंग की ड्रेस में कुर्सी पर बैठे हॉर्टन के साथ लिप लॉक कर रही हैं। लंच डेट पर पहुंची गागा कुर्सी पर बैठे अपने बॉयफ्रेंड को सरेआम लिपलॉक करते हुए नजर आ रही हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में कपल का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है।
दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि लेडी गागा ने 2005 से 2008 तक, लेडी गागा ने ल्यूक कार्ल को डेट किया था। लेकिन अफसोस ये रिश्ता भी खत्म हो गया था। इसके बाद लेडी गागा ने मॉडल और एक्टर टेलर किन्नी को डेट किया था। लेकिन दोनों की शादी नहीं हुई थी। पिछले दिनों लेडी गागा और ब्रैडली कूपर के अफेयर की खबरें सामने आ रही थीं।दोनों के बीच ऑस्कर अवॉर्ड में स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिली थी।