26 Apr 2024, 20:48:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हॉकी इंडिया ने विश्व लीग सेमीफाइनल के लिए टीमों को शुभकामना दी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 7 2015 2:20PM | Updated Date: Jun 7 2015 3:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने 20 जून से 25 जुलाई तक बेल्जियम के एंटवर्प में होने वाले एफआईएच विश्व लीग सेमीफाइनल के लिए भारतीय पुरूष और महिला टीमों की रवानगी से पूर्व ‘गुड लक डिनर’ दिया। इस मौके पर हॉकी इंडिया ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को कैप भी दी जिस पर व्यक्तिगत नंबर अंकित है जो पूरे जीवन उनके साथ जुड़ा रहेगा।
    
खिलाड़ियों को यह नंबर इस आधार पर दिया गया कि हॉकी इंडिया के 2009 में अस्तित्व में आने के बाद किसी खिलाड़ी ने कौन से नंबर पर राष्ट्रीय महासंघ का प्रतिनिधित्व किया है। गुरबाज भारतीय टीम में जगह बनाने वाले 13वें खिलाड़ी थे इसलिए उन्हें 13 नंबर दिया गया। इस तरह सरदार सिंह और रितु रानी को क्रमश: पुरूष और महिला राष्ट्रीय टीमों का कप्तान होने के कारण ‘यूनीक कैप नंबर’ के रूप में एक नंबर दिया गया।
   
डिनर के मौके पर 25 पुरूष और 24 महिला खिलाड़ी मौजूद थी जिसमें विश्व लीग सेमीफाइनल में हिस्सा लेने वाली 18 सदस्यीय पुरूष और महिला टीम भी शामिल रही।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »