26 Apr 2024, 19:40:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

राष्ट्रमंडल खेल हॉकी : भारत ने इंग्लैंड को 2-1 से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2018 1:13PM | Updated Date: Apr 8 2018 1:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोल्ड कोस्ट। इंग्लैंड की ओर से अच्छी शुरुआत के बावजूद भारतीय महिला टीम ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में रविवार को चौथे दिन महिला हॉकी प्रतियोगिता में 2-1 से जीत हासिल की। गोल्ड कोस्ट हॉकी सेंटर में खेले गए इस मैच में भारत के लिए नवनीत कौर और गुरजीत कौर ने किया। भारतीय टीम का सामना अब पूल-ए में दक्षिण अफ्रीका से होगा। इंग्लैंड ने इस मैच की अच्छी शुरुआत की थी। पहले ही मिनट में इंग्लैंड की कप्तान एलेक्जेंड्रा डेनसन ने गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दी।
 
इसके बाद, भारतीय गोलकीपर सविता ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड की टीम की ओर से की गई दो कोशिशों को नाकाम किया। आठवें मिनट में भारत को पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल करने का अवसर मिला था, लेकिन टीम इस अवसर को भुना नहीं पाई। दूसरे क्वार्टर में इंग्लैंड को पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल करने का अवसर मिला। गिसेले एंस्ले इस अवसर का फायदा नहीं उठा पाई और गोल करने से चूक गईं। 28वें मिनट में भी इंग्लैंड की टीम एक और पेनाल्टी कॉर्नर को भुनाने से चूक गईं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »