26 Apr 2024, 20:22:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के चीफ कोच बने वाल्थेरुस मरीजिने

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 8 2017 1:48PM | Updated Date: Sep 8 2017 1:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। टीम इंडिया के नए हॉकी कोच वाल्‍थेरुस मरीजिने नीदरलैंड के काफी तेज तर्रार खिलाड़ी रहे हैं। 43 वर्षीय मरीजिने ने नीदरलैंड की महिला टीम को सबसे पहले प्रशिक्षण दिया। वह 2011 से 2014 तक नीदरलैंड की अंडर 21 महिला टीम के मुख्य कोच रहे हैं। इनके प्रशिक्षण के दौर में नीदरलैंड की अंडर 21 महिला टीम ने विश्व कप जीता।

पिछले साल फरवरी में मरीजिने को भारतीय महिला हॉकी टीम का मुख्य कोच बनाया गया। उन्हें चार साल के लिए यह जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन अब वह हॉकी में पुरुष टीम को प्रशिक्षण देंगे। रोल्ट ऑल्टमैंस को हटाने के बाद हॉकी इंडिया किसी ऐसे कोच की तलाश में ‌था जिसे भारत की खेल संरचना की समझ हो, जो यहां की परिस्थितियों का जानकार भी हो। मरीजिने हॉकी इंडिया के इस मापदंड में सबसे सटीक बैठे, नतीजन उन्हें हॉकी टीम की बागडोर सौंप दी गई। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »