26 Apr 2024, 11:33:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

यूरोप दौरे पर भारत की लगातार दूसरी हार, बेल्जियम ने दी मात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2017 3:00PM | Updated Date: Aug 12 2017 3:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम एक गोल से बढ़त बनाने के बाद चूक गई और मौजूदा यूरोप दौरे पर बूम में बेल्जियम ने उसे लगातार दूसरे मैच में हराते हुए 3-1 से जीत दर्ज की। बेल्जियम ने एक गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए दूसरा मुकाबला जीता। इससे पहले बुधवार को शुरुआती मैच बेल्जियम ने एक गोल से जीता था। भारत ने इस दौरे पर युवा टीम उतारी है और सीनियर राष्ट्रीय टीम में 6 खिलाड़ियों को पदार्पण का मौका दिया है। भारत ने शुरुआत अच्छी की और चौथे ही मिनट में अरमान कुरैशी ने शानदार गोल किया। भारत की यह बढ़त ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी और पांच मिनट बाद बेल्जियम ने बराबरी की। उसके लिए अमौरी कायस्टर्स ने नौवें मिनट में बराबरी का गोल दागा।  दूसरे क्वार्टर में बेल्जियम का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »