27 Apr 2024, 09:52:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आॅस्ट्रेलिया से हॉकी टेस्ट सीरिज हारी भारतीय टीम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 29 2016 11:35AM | Updated Date: Nov 29 2016 11:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेलबर्न। भारतीय महिला हॉकी टीम आॅस्ट्रेलिया के साथ चल रही सीरिज के निर्णायक मैच में 1-3 से हार गई। हार के साथ महिला टीम ने 1-2 से सीरिज भी गंवा दी। भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर में बढ़िया प्रदर्शन किया। पहले हॉफ में भारत की ओर से वंदना ने पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। हॉफ टाइम के बाद आॅस्ट्रेलिया ने 39वें मिनट में गोल कर मैच बराबर कर दिया।
 
41वें मिनट में दूसरा गोल कर आॅस्ट्रेलिया ने 2-1 से बढ़त बना ली। मैच के अंतिम क्षणों में आॅस्टेलिया की ओर से जॉर्डन होल्जबर्गर ने तीसरा गोल किया। भारत की दीपिका को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर आॅफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »