26 Apr 2024, 08:35:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी :भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता खिताब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 5 2016 7:35PM | Updated Date: Nov 5 2016 7:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिंगापुर। भारतीय महिला हॉकी टीम ने शनिवार को चीन को 2-1 से हराकर एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब पहली बार अपने नाम किया। भारत ने अंतिम मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर के जरिए विजयी गोल दागा।
 
मैच का पहला गोल भारत ने किया। लगातार आक्रामण कर रही भारतीय टीम को 13वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर मिला। दीप ग्रेस इक्का ने इसे गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की और टीम को बढ़त दिलाई।
 
44वें मिनट में चीन के लिए झोंक मेंगलिंग ने बराबरी का गोल दागा। लेकिन दीपिका ने अंतिम मिनट में पेनाल्टी कार्नर पर गोल कर भारत को जीत दिलाई।
 
भारत ने यह खिताब पहली बार जीता है। खास बात यह है कि एक हफ्ते पहले भारत की पुरुष टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर यह खिताब जीता था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »