26 Apr 2024, 23:36:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: रूपिंदर सिंह ने दागे आधा दर्जन गोल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2016 10:42AM | Updated Date: Oct 21 2016 10:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुआंटन। डिफेंडर रूपिंदर पाल सिंह के शानदार छह गोलों की बदौलत भारत ने एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले मुकाबले में गुरुवार को जापान को 10-2 से करारी शिकस्त दी। रूपिंदर ने पहले, दूसरे और चौथे हॉफ में दो-दो गोल किए।  
 
भारतीय टीम ने मुकाबले में आक्रामक खेल दिखाया। टीम के लिए रमनदीप सिंह ने मैच के दूसरे ही मिनट में गोलकर टीम का खाता खोल दिया। इसके बाद रूपिंदर ने नौंवें और 12वें मिनट में टीम के लिए दो गोल किए। इसके तीन मिनट बाद रमनदीप ने 15वें मिनट में गोल कर स्कोर 4-0 कर दिया।  दूसरे हॉफ में खेल शुरू होने के दो मिनट बाद ही 17वें मिनट में रूपिंदर ने गोल कर स्कोर 5-0 कर दिया।
 
इसके दो मिनट बाद ही तलविंदर ने 19वें मिनट में एक और गोल दाग दिया। मैच के हीरो रूपिंदर यहीं नहीं रुके रुके और उन्होंने 22वें मिनट में पेनॉल्टी कॉर्नर पर एक और गोल दाग कर दूसरे हॉफ में स्कोर 7-0 कर दिया। जापान के तनाका केंटा ने 23वें मिनट में मैदानी गोल किया। तीसरे हॉफ में जापान के ओकाई हिरोमासा ने 38वें मिनट में मैदानी गोल कर स्कोर 7-2 कर दिया। चौथे हॉफ में भारत ने और मौके बनाए और तीन गोल किए। रूपिंदर ने 46वें और 47वें तथा अफन युसूफ ने 50वें मिनट में गोल दागे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »