27 Apr 2024, 05:25:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पहली फाइव ए साइड सीनियर हॉकी राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 26 अक्‍टूबर से

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2016 2:54PM | Updated Date: Oct 10 2016 2:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। पहली हॉकी इंडिया फाइव ए साइड सीनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2016 (पुरूष और महिला) का आयोजन बालेवाड़ी के शिव छत्रपति खेल परिसर में 26 से 30 अक्‍टूबर तक किया जाएगा। हॉकी महाराष्ट्र की मेजबानी में होने वाली इस प्रतियोगिता में आठ टीमें एसोसिएशन आफइंडियन यूनिवर्सिटीज,हॉकी हरियाणा,

हॉकी झारखंड, हाकी कर्नाटक, हॉकी महाराष्ट्र, हॉकी ओड़िशा, हॉकी पंजाब और उत्तर प्रदेश हॉकी हिस्सा लेंगी। भारत में फील्ड हॉकी के इस छोटे प्रारूप का आयोजन पहली बार हॉकी इंडिया के तत्वावधान में हो रहा है। इसे 38.5 मीटर गुणा 22.5 मीटर के इंडोर कोर्ट पर खेला जाएगा। मैच में 10-10 मिनट के तीन पीरियड होंगे और प्रत्येक पीरियड के बीच तीन मिनट का ब्रेक होगा। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »