26 Apr 2024, 19:50:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

महिला हाकी टीम की कप्तान रितु रानी ओलंपिक टीम से बाहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 9 2016 7:42PM | Updated Date: Jul 9 2016 7:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय महिला हाकी टीम की कप्तान रितु रानी को खराब प्रदर्शन और व्यवहार संबंधित समस्याओं के कारण रियो जाने वाली ओलंपिक टीम से बाहर कर दिया गया है।
   

सोलह खिलाड़ियों की अंतिम टीम को तीन दिन के भीतर चुन लिया जायेगा लेकिन टीम प्रबंधन के वरिष्ठ सदस्य ने पुष्टि की कि रितु बेंगलूर में चल रहे राष्ट्रीय शिविर को छोड़कर चली गयी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह सही है कि रितु ओलंपिक टीम में नहीं है। उसे बाहर करने के मुख्य रूप से दो कारण है - उसका खराब प्रदर्शन और दूसरा उसका रवैया।’’ इस सदस्य ने कहा, ‘‘उसे बार बार कहा गया कि उसे अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा लेकिन वह ऐसा नहीं कर सकी। शिविर बेंगलूर में चल रहा है। यह खत्म हो जायेगा और कल हम दिल्ली पहुंच रहे हैं। रितु परसों ही शिविर छोड़कर चली गई थी।’’ रितु की कप्तानी में भारतीय महिला हाकी टीम ने 1980 के बाद 36 साल में पहली बार ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »