27 Apr 2024, 02:38:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत ने अर्जेन्टीना को बराबरी पर रोका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 2 2016 8:33PM | Updated Date: Jul 2 2016 8:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वेलेंसिया। भारतीय हाकी टीम ने छह देशों के आमंत्रण हाकी टूर्नामेंट के रोमांचक राउंड रोबिन मुकाबले में अर्जेन्टीना को 3-3 से ड्रा पर रोक दिया।

दोनों टीमों ने मैच की धीमी शुरूआत की लेकिन अर्जेन्टीना ने पहला क्वार्टर खत्म होने से ठीक पहले मातियास पेरेडेस के गोल की मदद से बढ़त बना ली। भारत ने दूसरे क्वार्टर में शानदार मूव बनाया लेकिन गोलमुख के समीप रमनदीप पर विरोधी टीम ने फाउल किया जबकि उन्हें सिर्फ गोलकीपर को पछाड़ना था। भारत को ऐसे में पेनल्टी स्ट्रोक मिला जिसे रूपिंदर पाल सिंह ने गोल में बदलकर 16वें मिनट में भारत को बराबरी दिला दी।
    

गोंंजालो पेइलाट ने इसके बाद अर्जेन्टीना के पहले पेनल्टी कार्नर को गोल में बदला जबकि लुकास विला ने मैदानी गोल दागते हुए टीम को 3-1 से आगे किया। मध्यांतर तक यही स्कोर रहा। तीसरे क्वार्टर में भारत कई प्रयास करने के बावजूद गोल नहंी कर पाया। टीम को पहला पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन रूपिंदर के प्रयास को अर्जेन्टीना के गोलकीपर ने नाकाम कर दिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »