26 Apr 2024, 18:50:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत ने कनाडा को 3-1 से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 10 2016 11:14PM | Updated Date: Apr 10 2016 11:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मलेशिया। भारत ने गोल करने के कई मौके गंवाए लेकिन दूसरे हाॅफ में दो गोल की बदौलत 25वें सुल्तान अजलन शाह कप हाॅकी टूर्नामेंट में रविवार को यहां कनाडा को 3-1 से हराने में सफल रहा। शुरूआती बढ़त बनाने के बावजूद भारत विरोधी टीम पर दबाव बनाने में विफल रहा लेकिन टीम तीन मैचों में दूसरी जीत दर्ज करने में सफल रही। चंदन थिमैया ने तीसरे ही मिनट में भारत को बढ़त दिलाई लेकिन कीगन परेरा ने कनाडा को 23वें मिनट में बराबरी दिला दी।
 
मध्यांतर तक स्कोर 1-1 से बराबर था। हरमनप्रीत सिंह ने इसके बाद 41वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर गोल दागा जबकि तलविंदर सिंह ने 67वें मिनट में सरदार सिंह के पास पर गोल करके भारत की जीत सुनिश्चित की।
 
तीन मैचों में छह अंक के साथ भारत अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। आॅस्ट्रेलिया तीन मैचों में तीन जीत से नौ अंक के साथ शीर्ष पर है। न्यूजीलैंड चार मैचों में आठ अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। इससे पहले आज आॅस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 4-0 से हराया जबकि न्यूजीलैंड ने जापान को 4-1 से शिकस्त दी। कनाडा के खिलाफ आज भारतीय डिफेंस काफी दबाव में दिखा। इन दोनों ही टीमों को रियो ओलंपिक में ग्रुप बी में रखा गया है।
गोलकीपर हरजोत सिंह ने बड़ी गलती करते हुए पहला पेनल्टी कार्नर गंवाया लेकिन इसके बाद उन्होंने कुछ अच्छे बचाव किए। दूसरे क्वार्टर में अंकित चिक्ते ने उनकी जगह ली। दोनों गोलकीपर ने कनाडा के चार अच्छे प्रयासों को नाकाम किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »