26 Apr 2024, 10:17:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महोत्सव में भाग लेंगी भारतीय टीमें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 16 2016 3:42PM | Updated Date: Mar 16 2016 3:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय पुरूष हॉकी टीम इस साल के आखिर में मेलबर्न में होने वाले अंतरराष्ट्रीय हॉकी महोत्सव में चार देशों के टूर्नामेंट में भाग लेगी जबकि महिला टीम मेजबान के साथ द्विपक्षीय श्रृंखला खेलेगी। पुरूष टूर्नामेंट नवंबर में होगा जिसमें भारत, आस्ट्रेलिया, मलेशिया के साथ एक और टीम भाग लेगी।

हॉकी इंडिया की विज्ञप्ति के अनुसार हॉकी इंडिया ने पिछले साल हॉकी आस्ट्रेलिया के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किये थे जिसके तहत भारतीय पुरूष टीम अगले तीन साल में आस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। भारतीय कप्तान सरदार सिंह ने कहा आस्ट्रेलिया में हॉकी खेलने का मजा ही कुछ और है।

मलेशिया और आस्ट्रेलिया दमदार प्रतिद्वंद्वी हैं लिहाजा यह चुनौतीपूर्ण टूर्नामेंट होगा। मुझे इसका इंतजार है। मुख्य कोच रोलेंट ओल्टमेंस ने कहा हॉकीप्रेमियों के लिये यह रोमांचक होगा। मुझे यकीन है कि इसमें बेहतरीन हाकी देखने को मिलेगी। महिला टीम आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलेगी। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »