26 Apr 2024, 13:09:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारतीय महिला हाकी टीम ने श्रीलंका को 12-1 से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 8 2016 8:23PM | Updated Date: Feb 8 2016 8:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुवाहाटी। भारतीय महिला हाकी टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 12वें दक्षिण एशियाई खेलों में श्रीलंका को 12-1 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। भारत ने चौथे मिनट में रानी के गोल की मदद से बढ़त बनाई और फिर नियमित अंतराल पर गोल दागे।
    

जसप्रीत कौर ने आठवें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर भारत की बढ़त को दोगुना किया जबकि सोनिका (13वें मिनट), सौंदर्या येंदाला (14वें और 27वें मिनट) और ज्योति गुप्ता (19) ने श्रीलंका के डिफेंस को भेदकर मैदानी गोल दागते हुए मेजबान देश को 6-0 से आगे कर दिया।
    

जसप्रीत ने 32वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर एक और गोल किया। मध्यांतर तक भारतीय टीम 7-0 से आगे थी। दूसरे हाफ में भी भारत ने जल्दी गोल दागा जब 38वें मिनट में जसप्रीत ने मैदानी गोल किया और फिर पेनल्टी कार्नर पर गोल से भारत की बढ़त 9-0 की।
    

उप कप्तान दीपिका ने 47वें मिनट में मैदानी गोल दागा जबकि जसप्रीत ने 57वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर अपना पांचवां गोल किया।
श्रीलंका के लिए 58वें मिनट में पीएसीडी प्रेमासिरी ने एकमात्र मैदानी गोल दागा। गुरजी कौर ने इसके बाद पेनल्टी कार्नर पर एक और गोल दागकर भारत की 12-1 से जीत सुनिश्चित की। भारत छह अंक के साथ तालिका में शीर्ष पर चल रहा है और 11 फरवरी को होने वाले स्वर्ण पदक के मुकाबले में वह श्रीलंका और नेपाल के बीच कल होने वाले राउंड रोबिन मैच के विजेता से भिड़ेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »