26 Apr 2024, 10:09:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अर्जेंटीना हाॅकी टीम की बस पर पत्थर लगा, खिलाड़ी सुरक्षित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 28 2015 3:37PM | Updated Date: Nov 28 2015 3:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। अर्जेंटीना हाॅकी टीम को लेकर जा रही बस पर कल यहां पत्थर लग गया जिसके बाद पुलिस ने पूरे सुरक्षा इंतजामात की फिर से समीक्षा की। यह घटना रात 9.30 की है जब अर्जेंटीना के खिलाड़ियों को स्टेडियम से होटल ले जा रही बस पर मठ पुरैना इलाके में पत्थर आ लगा। अर्जेंटीना ने हाॅकी विश्व लीग फाइनल के पहले मैच में कल भारत को 3.0 से हराया था।

 

रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक जीपी सिंह ने बताया जंगली जानवर को भगाने के लिए एक बच्चे ने पत्थर फेंका था जो गलती से बस की खिड़की पर आ लगा। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि टीम पुलिस सुरक्षा में सकुशल होटल पहुंच गई। इसके बाद सीनियर पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा स्टाफ की बैठक हुई जिसमें सुरक्षा हालात की नए सिरे से समीक्षा की गई। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »