08 May 2024, 09:39:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बलबीर सिंह सीनियर हाॅकी फाउंडेशन लांच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2015 9:03PM | Updated Date: Aug 12 2015 9:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मोहाली। ‘बलबीर सिंह सीनियर हाॅकी फाउंडेशन’ को लांच किया गया जिसमें इस दिग्गज हाॅकी खिलाड़ी ने स्वयं 30 लाख रूपए की धनराशि दान की जो उन्हें इस साल हाॅकी इंडिया से मिली थी। बलवीर सिंह के पोते कबीर ने यहां अंतरराष्ट्रीय हाकी स्टेडियम में आयोजित एक समारोह में फाउंडेशन के गठन की घोषणा की। कबीर ने कहा इस फाउंडेशन की स्थापना हाॅकी में फिर से विश्व में बादशाहत हासिल करने के खास उद्देश्य के साथ की गई है।

 

तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता 91 वर्षीय बलबीर ने 30 लाख रूपये का पहला दान दिया जो उन्हें इस साल मार्च में हाॅकी इंडिया से जीवनपर्यन्त पुरस्कार के रूप में मिला था। इससे पहले स्टेडियम में 1948 में पहली बार लंदन के वेम्बले स्टेडियम में तिरंगा फहराने की 67वीं वर्षगांठ की याद में समारोह का आयोजन किया गया।

 

भारत ने तब इंग्लैंड को हराकर ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता था जिसके बाद वेम्बले स्टेडियम में तिरंगा फहराया गया था। खराब मौसम के बावजूद नीला ब्लैजर और लाल टाई पहन कर आये बलबीर सीनियर ने यहां स्टेडियम की सीढ़ियां चढ़कर तिरंगा फहराया और उस दिन को याद किया। 

 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »