26 Apr 2024, 08:54:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ओलंपिक में खेलना सपना साकार होने जैसा: रितु रानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 4 2015 8:59PM | Updated Date: Jul 4 2015 8:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एंटवर्प। भारत के यहां विश्व हाॅकी लीग सेमीफाइनल्स के पांचवें स्थान के प्ले आफ में जापान को हराकर रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने की संभावना बढ़ाने के बाद टीम की कप्तान रितु रानी ने उम्मीद जताई कि ओलंपिक में खेलने में देश में महिला हाॅकी को बढ़ावा मिलेगा। भारत ने पांचवें स्थान के प्ले आफ में जापान को 1-0 से हराया जिससे उसके 36 साल बाद ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने की संभावना बढ़ गई है।

 

भारतीय महिला टीम अब तक सिर्फ एक बार 1980 में मास्को में ओलंपिक खेलों का हिस्सा रही है। रितु ने कहा यह हम सभी के लिए बड़ा लम्हा है। इसके लिए हम कड़ी मेहनत कर रहे थे। उन्होंने कहा हमारे में से कई खिलाड़ी वर्षों से कड़ी मेहनत कर रही हैं जबकि जूनियर टीम से आई खिलाड़ियों को लंबा सफर तय करना है। मुझे उम्मीद है कि ओलंपिक खेलों में जगह मिलने से हमारे देश में महिला हाॅकी को बढ़ावा मिलेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »