08 May 2024, 09:48:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हॉकी वर्ल्ड लीग: नीदरलैंड्स से 7-0 से हारी भारतीय महिला टीम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 1 2015 9:18PM | Updated Date: Jul 1 2015 9:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एंटवर्प। बेल्जियम के एंटवर्प में आज हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनलस के क्वार्टरफाइनल में भारतीय महिला टीम को विश्व चैम्पियन नीदरलैंड ने 7-0 से बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है। खेल के शुरूआती क्षणों में ही डच टीम की लड़कियों ने भारतीय टीम की रक्षापंक्ति को एक ना चलने दी आक्रमण बनाये रखा। काइया वान मासाकेर ने तीन पेनेल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर रख दिया तो लिडेविज वालटन ने दो गोल कर दिये। 
 
विश्व वरीयता क्रम में 13वें पायदान पर काबिज भारतीय महिला हॉकी टीम विश्व चैम्पियन और ओलंपिक चैम्पियन हौलेंड टीम को कतई टक्कर नहीं दे सकी। खेल के दूसरे मध्याह्न में भारतीय खिलाडिय़ों ने कुछ प्रयास जरूर किये लेकिन वे गेंद को गोलपोस्ट के आस-पास भी नहीं पहुँच सकी।  अब सेमीफाइनल में नीदरलैंड का मैच आस्ट्रेलिया से होना। आस्ट्रेलिया ने इटली को 2-0 मात दे दी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »