27 Apr 2024, 00:04:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

नीदरलैंड की महिला टीम ने दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2015 10:32PM | Updated Date: Jun 21 2015 11:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एंटवर्प (बेल्जियम)। विश्व और ओलंपिक चैंपियन नीदरलैंड और विश्व में दूसरे नंबर की आस्ट्रेलिया ने महिला हाकी विश्व लीग सेमीफाइनल में जीत दर्ज की। विश्व कप विजेता नीदरलैंड ने दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराया जबकि आस्ट्रेलिया ने पोलैंड को 9-0 से रौंदा।
 
 
नीदरलैंड की महिला टीम ने आखिरी क्वार्टर में दक्षिण कोरिया की डिफेंडर ओ सुन सून की गलती का फायदा उठाकर पूल ए में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। जिनेला जेरबो ने उनकी गलती का फायदा उठाकर 47वें मिनट में निर्णायक गोल कर दिया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »