03 May 2024, 14:07:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

केन्द्र तथा हरियाणा सरकार की योजनाओं से महिला सशक्तिकरण को मिला बल : दत्तात्रेय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 8 2022 4:06PM | Updated Date: Mar 8 2022 4:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़ । हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने मंगलवार को कहा है कि नव भारत के निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं का योगदान सुनिश्चित करने के लिए केन्द्र और राज्य सरकार की शुरू की गई महिला कल्याणकारी योजनाएं बेहतर कारगर सिद्ध हो रही हैं। इन योजनाओं से महिला सशक्तिकरण को बल मिला है। दत्तात्रेय ने आज अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजभवन में आयोजित सादे समारोह में कार्यालय की महिला अधिकारियों/कर्मचारियों को मिठाई बांटकर उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारतीय समाज में महिलाओं का हमेशा से ही प्रमुख स्थान रहा है। वर्तमान में महिलाएं कृषि प्रसंस्करण उद्योगों, बैंकिग सेवाओं और डिजीटलीकरण मोड की विभिन्न सेवाओं से जुड़कर सशक्तिकरण की बेहतर शुरूआत कर रही हैं।
 
जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा एक महत्वपूर्ण उपकरण है। इसलिए शिक्षित महिलाएं अपने परिवार व आस-पास के क्षेत्रों में शिक्षा का प्रचार-प्रसार करें, जिससे पूरे महिला वर्ग की प्रगति का मार्ग प्रसस्त होगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में महिलाओं ने खेल, शिक्षा, सामरिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई है। राज्य की बेटी कल्पना चावला ने अंतरिक्ष में जाकर विश्व की महिलाओं के लिए आदर्श बनी हैं। ऐसी सफल महिलाओं को आदर्श मानकर सभी महिलाएं अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर करने का प्रयास करें, जिससे समाज में महिलाओं का और अधिक सम्मान बढ़ेगा।
 
उनके अनुसार केंद्र सरकार ने देश में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला उद्यमियों के सामने आने वाली चुनौतियों को दूर करने के लिए स्टैंड-अप इंडिया, और स्टार्ट-अप से सम्बन्धित योजनाएं शुरू की हैं। राज्यपाल ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्य सरकार द्वारा सम्मानित की गई सभी महिलाओं को भी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित होने वाली महिलाओं से प्रदेश की सभी महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। उन्हें खुशी है कि सरकार ने प्रदेश की 36 महिलाओं को सम्मानित किया है। इन सभी महिलाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठ कार्य कर अन्य महिलाओं के लिए भी उदाहरण स्थापित किए हैं। दत्तात्रेय ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा स्पोर्ट्स वूमैन, सरकारी कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिला उद्यमिता और श्रेष्ठ कार्य करने वाली आगंनवाड़ी महिलाओं को सम्मानित किया है। इसके लिए राज्य सरकार बधाई की पात्र हैं।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »