02 May 2024, 02:59:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

एमपी : ग्वालियर पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 11 2018 4:21PM | Updated Date: Feb 11 2018 4:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ग्वालियर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने एक दिन के दौरे पर रविवार सुबह ग्वालियर पहुंचे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री माया सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया, महापौर विवेक शेजवलकर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। वे यहां तीन अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। 
 
राष्ट्रपति कोविंद वायुसेना के विशेष विमान से सुबह 09:55 बजे महाराजपुरा स्थित विमानतल पर उतरे। इसके बाद कोविंद मुरार स्थित वीआईपी सर्किट हाउस चले गए। वे यहां से जीवाजी विश्वविद्यालय में जाएंगे और दिव्यांग सम्मेलन में दिव्यांगों को उपकरण वितरित करेंगे। 
इसके बाद राष्ट्रपति आईटीएम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहां से डेढ़ बजे वीआईपी सर्किट हाउस जाएंगे। यहां विश्राम करने के बाद साढ़े तीन बजे जीवाजी विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति शाम 5:05 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »