28 Apr 2024, 09:57:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुख्यमंत्री शिवराज कल ग्वालियर में विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 6 2021 5:55PM | Updated Date: Feb 6 2021 5:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल 7 फरवरी को ग्वालियर में लगभग एक दर्जन से भी अधिक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। वह यहां 500 करोड के जनहित और विकास संबंधी कार्यक्रमों का भूमिपूजन-लोकार्पण भी करेंगे। जिला कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने यह जानकारी आज यहां पत्रकारों को चर्चा के दौरान दी। कलेक्टर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री सुबह स्टेट प्लेन से 09Þ 50 बजे ग्वालियर आएंगे। उनके साथ पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा, राज्य के कृषि मंत्री कमल पटेल, ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर सहित स्थानीय मंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
 
कलेक्टर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्वालियर प्रवास दीनदयाल एक्सप्रेस से सात बच्चों के दिल संबंधी ऑपरेशन इंदौर में होने हैं। इसके अलावा वह स्मार्ट सिटी की अंतर जिला बसों को हरी झंडी दिखायेंगे। वहीं, वह नगर निगम की विकास संबंधी बैठक में शिरकत कर आरोग्य धाम अस्पताल के आईसीयू का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री मोतीमहल में भी एक बैठक में समीक्षा करेंगे। कलेक्टर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री लगभग पांच सौ करोड के कार्यो का भूमि पूजन -लोकार्पण भी करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के ग्वालियर आगमन संबंधी प्रशासन स्तर पर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयीं हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »