26 Apr 2024, 20:39:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

मप्र: युवक छह लाख से अधिक के नए नोटों के साथ गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 16 2016 11:37AM | Updated Date: Dec 16 2016 11:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुना। मध्यप्रदेश के गुना जिले के राघौगढ थाना क्षेत्र से पुलिस ने मोटर साइकिल सवार एक युवक को छह लाख रूपए से अधिक के नए नोटों के साथ पकडा है।

पुलिस सूत्रों के अनुमसार कल भरसूला चौराहे के समीप विक्रम सिंह राजपूत को मोटर साइकिल के साथ पकडा गया। तलाशी में उसके पास से छह लाख 28 हजार रूपए के नए नोट बरामद किए गए। बरामद नोटों में दो-दो हजार के नए नोटों की दो गड्डियों के अलावा अन्य पांच सौ और एक सौ के नोट शामिल हैं।

बताया गया है कि युवक बीनागंज कस्बे का रहने वाला है और वह वहां पर पतांजली उत्पादों की दुकान चलाता है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जब्त नोटों को आयकर विभाग के हवाले कर दिया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »