26 Apr 2024, 17:13:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

एक ई-वॉलेट से दूसरे में जल्‍द कर पाएंगे पैसे ट्रांसफर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 5 2017 2:42PM | Updated Date: Oct 5 2017 2:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। त्यौहारी सीजन पर हर कोई शॉपिंग करने में व्यस्त होता है। डिजिटल पेमैंट के कारण आज के समय में शॉपिंग करना और भी आसान हो गया है। कार्ड के जरिए शॉपिंग आसान हो गई है, पर कई बार ऐसा हो जाता है कि आपके इ-वॉलेट में पैसे खत्न हो जाते। इस समस्या को खत्न करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने नए आदेश जारी किए है। अगर शॉपिंग के दौरान आपके मोबाइल वॉलेट में पैसे खत्न हो जाते है तो जल्द ही आप एक ई-वॉलेट से दूसरे में पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे।
 
आर.बी.आई ने यह फैसला किया है कि इस व्यवस्था को 6 महीने के अंदर लागू किया जाए। भारतीय रिजर्व बैंक के इस फैसले से पीएम मोदी के डिजिटल इंडिया के सपने को भी बढ़ावा मिलेगा। यह फैसला लेने के पीछे का कारण भी यही है कि कैसलेस पेमेंट्स को बढ़ावा दिया जा सके। ई-वॉलेट की इस बंदिश से ग्राहकों को भी खूब फायदा होगा। तो अगर आप भी पेटीएम या किसी किसी और ई-वॉलेट का इस्तेमाल करते हैं तो जल्द ही आपको यह खुशखबरी मिल सकती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »