26 Apr 2024, 20:36:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

आॅग्मेंटेड रियलिटी की दुनिया में फेसबुक का पहला कदम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 26 2017 10:19AM | Updated Date: Aug 26 2017 10:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोशल नेटवर्किंग कंपनी फेसबुक अब आॅग्मेंटेड रियलिटी चश्मे को विकसित करने पर काम कर रही है, जो डिजिटल चीजों को भौतिक दुनिया के साथ जोड़कर दिखाएगी। फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जकरबर्ग ने इस प्रकार के चश्मों की फोटो पहले भी दिखाई थी और कहा था कि ये चश्मे ही आॅग्मेंटेड रिएलिटी का भविष्य है।
 
फेसबुक के सीईओ ने बताया कि टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म पर  स्मार्टफोन के बाद अगली बड़ी चीज आॅग्मेंटेड रियलिटी ही होगी। जुकरबर्ग ने कहा, जरा सोचिए, आप कितनी चीजें कर सकते हैं। उन्हें वास्तव में भौतिक रूप से करने की जरूरत नहीं है। आप कोई बोर्ड गेम खेलना चाहते हैं? बस हाथ घुमाइए और आपके सामने बोर्ड गेम हाजिर है। फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी आॅक्यूलस इस डिवाइस को विकसित कर रही है। हालांकि साल 2022 से पहले इसके व्यवहार में आने की उम्मीद नहीं है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »