02 May 2024, 03:37:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

तो अब इस फोन में होंगे 5 कैमरे, और जानें क्‍या है इसकी खासियत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2017 11:30AM | Updated Date: Aug 3 2017 11:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो जल्द ही 5 कैमरे वाला स्मार्टफोन ला रही है। दरअसल Vivo Xplay 7 दुनिया का पहला ऐसा फोन वाला है जिसमें 3 रियर और 2 फ्रंट कैमरे होंगे। साथ ही इस फोन में पहली बार ऑन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर भी होगा।

बता दें कि इससे पहले हाल ही में शंघाई में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में वीवो ने ऑन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर को लेकर वाहवाही बटोरी थी। अब एक लीक रिपोर्ट की माने तो इस तकनीक को अपने फोन में देने वाली है।
 
लीक रिपोर्ट में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि फोन के रियर पैनल पर 3 कैमरे और फ्रंट पैनल पर 2 कैमरे हैं। रियर पैनल के कैमरे वर्टिकल पोजीशन में होंगे। वहीं फोन के कलर वेरियंट का भी पता चला है। फोन व्हाइट, ब्लैक और गोल्ड कलर में उपबल्ध होगा। हालांकि फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि फोन नए साल में लॉन्च होगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »