27 Apr 2024, 01:13:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

बीएसएनएल लाया आपके लिए खास आॅफर, मिलेगी ये सर्विस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2017 3:42PM | Updated Date: Jul 17 2017 4:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी की डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के साथ तालमेल बिठाते हुए भारत संचार निगम लिमिटेड ने बीते दिन को देश में अत्याधुनिक आॅप्टिकल ट्रांसपोर्ट नेटवर्क ((NG-OTN) लॉन्‍च किया। इस ट्रांसपोर्ट की खासियत इसकी हाई स्पीड की ब्रॉडबैंड सर्विस बताई जा रही है।
 
 कंपनी का दावा है कि यह देश का सबसे तेज स्पीड देने वाला ब्रॉडबैंड होगा। संचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने इस (NG-OTN) को लॉन्‍च किया। उन्होने कहा कि मैं देश में मॉडर्न टेक्नोलॉजी और हाई स्पीड ब्रॉडबैंड की सेवा उपलब्ध कराने के लिए बीएसएनएल की सराहना करता हूं। सरकार ने साल 2018 के दिसंबर तक 250000 ग्राम पंचायतों में ब्रॉडबैंड और 100000 गांवों में आॅप्टिकल फाइबर ब्राडबैंड कनेक्टिविटी पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है। 
 
सिन्हा ने कहा कि (NG-OTN) देश के 100 शहरों में उपलब्ध है। इस प्रोजेक्ट पर 330 करोड़ रुपए की लागत आई है। इस मौके पर बीएसएनएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने कहा कि कंपनी के कुल 11.5 करोड़ ग्राहक हैं। (NG-OTN) उन्हें हाई स्पीड ब्रॉडबैंड सर्विस देगी। उन्होंने कहा कि बीएसएनएल और फाइबर होम की पार्टनरशिप से देश को ऐसी कई नई परियोजनाएं मिलेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »