26 Apr 2024, 07:58:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

खरीदें नोकिया का ये मोबाइल, 5 महीने तक इंटरनेट फ्री और...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2017 11:52AM | Updated Date: Jul 15 2017 11:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। मोबाइल के बाजार में एक बार फिर नोकिया ने अपने ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर पेश किया है। कंपनी 23 जुलाई से नोकिया 6 की बिक्री भारत में शुरू करने जा रही है। नोकिया 6 की कीमत भारत में 14,999 रुपए है।

इससे पहले नोकिया ने इस फोन की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। इस फोन की सेल अमेजन इंडिया पर की जाएगी। आपको बता दें कि कंपनी ने इस फोन को 6 मई को भारत में नोकिया 3 और नोकिया 5 के साथ लॉन्‍च किया था। लेकिन अभी तक नोकिया 3 की ही बिक्री शुरू हो सकी है।
जैसा कि आपको बताया गया है कि इसकी बिक्री अमेजन इंडिया के माध्‍यम से की जाएगी। ऐसे में अमेजन ने इससे जुड़े लॉन्‍चिंग ऑफर और रजिस्‍ट्रेशन पेज को लिस्‍ट कर दिया है।
 
- अमेजन पे बैलेंस के जरिए फोन खरीदने पर प्राइम यूजर को 1,000 रुपए का कैशबैक मिलेगा।
- इसके अलावा वोडाफोन यूज़र को 249 रुपए में 5 महीने के लिए 10 जीबी डेटा मिलेगा।
- इसके अलावा किंडल ईबुक्स (300 रुपए तक) पर 80 प्रतिशत छूट, मेकमायट्रिपडॉटकॉम पर 2,500 रुपए की छूट (1,800 रुपए होटल पर और 700 रुपए घरेलू फ्लाइट पर) मिलेगी।
 
फोन के फीचर-
- इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है जो 2.5 डी गोरिल्ला ग्लास से लैस है।
- इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर दिया गया है।
- नोकिया 6 3 जीबी रैम के साथ आता है। इसकी इंटरनल मैमोरी 32 जीबी है।
- पावर बैकअप के लिए इसमें 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
- फोन में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »