26 Apr 2024, 19:50:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जियो का नया धमाका, अब ऐसे मिलेगा एक साल तक इंटरनेट फ्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 9 2017 12:57PM | Updated Date: Jul 9 2017 12:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। फ्री सेवाओं को लेकर टेलीकॉम की दुनिया में तहलका मचाने वाली रिलांयस जियो ने एक और धमाका किया है। यह ऑफर सिर्फ जियोफाई ग्राहकों के लिए है। रिलायंस जियो की तरफ से अपने वाईफाई यूजर्स के लिए डेटा ऑफर किया जा रहा है।

कंपनी के इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपको सबसे पहले जियोफाई वाई-फाई राउटर खरीदना होगा, जिसकी कीमत 1999 रुपए है। इसके बाद आपको एक नया जियो सिम खरीदना होगा, जिस पर 99 रुपए का रिचार्ज करा कर प्राइम मेंबरशिप लेनी होगी।

इसके बाद कंपनी के किसी एक प्लान से रिचार्ज करना होगा। पहला प्लान 149 रुपए का होगा, जिससे रिचार्ज कराने पर आपको 12 महीने तक हर महीने 2 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा।

दूसरा प्लान 309 रुपए का है, जिसमें आपको 6 महीने तक हर महीने 1 जीबी डेटा मिलेगा। तीसरा प्लान 509 रुपए का है, जिसके तहत आपको अगले 6 महीने तक हर रोज 2 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »