27 Apr 2024, 04:16:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

4जी सपोर्ट के साथ क्वालकॉम ने पेश की यह स्मार्टवॉच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 1 2017 2:45PM | Updated Date: Jul 1 2017 2:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। टेलीकॉम और चिपसेट निर्माता कंपनी क्वॉलकॉम ने Readbo के साथ समझौता कर बच्चों के लिए Readboy W8 स्मार्टवॉच को पेश किया है। कंपनी के अनुसार बच्चों के लिए पेश किया गया है ताकि वह परिवार के साथ कम्यूनिकेशन में रहें, साथ ही इससे बच्चों को काफी कुछ सीखने में मदद मिलेगी। यह दो कलर ऑप्शन ब्लू और पिंक में उपलब्ध होगी। उम्मीद है कि सितंबर 2017 में चीन में सेल के लिए उपलब्ध होगी। फिलहाल अन्य देशों में इसकी उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।

यह Readboy W8 स्मार्टवॉच क्वालकॉम स्नैपड्रैगन वियर 2100 प्लेटफॉर्म पर आधारित एक एंड्राइड वियर है। इसमें कनेक्टिविटी और सिक्योरिटी के लिए कई इनडोर और आउटडोर ऑप्शन दिए गए हैं। जिसमें वाईफाई, ग्लोबल नेविगेशन सेटेलाइट सिस्टम और 4जी लोकेशन triangulation तकनीक उपलब्ध है। इस स्मार्टवॉच में 1.39-इंच का एमोलेड डिसप्ले दिया गया है। इसमें 4GB इंटरनल मैमोरी और 512एमबी रैम दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 2MP का कैमरा भी उपलब्ध है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »