26 Apr 2024, 18:31:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सैमसंग ने उतारा ये नया फोन, दोनों कैमरा 16 मेगापिक्सल के

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2017 3:29PM | Updated Date: Apr 10 2017 5:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। स्मार्टफोन बनाने वाली दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने भारत में अपना नया 4जी फोन ‘गैलेक्सी सी7 प्रो’ पेश किया है। अमेजन पर यह 11 अप्रैल से उपलब्ध होगा। इसकी कीमत 27,990 रुपये है।

सैमसंग इंडिया के उपाध्यक्ष संदीप सिंह अरोरा ने बताया कि इस फोन की पूरी बॉडी धातु की है। इसकी मोटाई मात्र सात मिलीमीटर है। इसमें दोनों कैमरा 16 मेगापिक्सल के हैं।
 
फोन में 2.2 गीगाहट्र्ज ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 4जीबी रैम, 64 जीबी इंटरनल मेमोरी और 256 जीबी एक्सटर्नल मेमोरी की सुविधा है। इसमें 3300 एमएएच की बैटरी है।
 
अरोरा ने कहा कि यह फोन अमेजन पर 11 अप्रैल से उपलब्ध होगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »