27 Apr 2024, 05:06:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अब स्मार्टफोन से करेंं बीमारियों की जांच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2016 12:08PM | Updated Date: Aug 1 2016 12:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। इनसान के खून में कई बीमारियों के बायोमार्कर्स (निशान) होते हैं। ये निशान बहुत छोटी मात्रा में मौजूद हो सकते हैं और उनकी जांच के लिए खून के नमूने को लैब में भेजा जाता है, जिसमें कई घंटे या कुछ दिन भी लग जाते हैं। लेकिन अब स्मार्टफोन की मदद से यह काम कुछ मिनटों में हो सकता है। इसके लिए खून के नमूने लेकर इसे एक टेस्ट स्ट्रिप में डाला जाता है, फिर इसे एक बॉक्स में डाला जाता है।
 
अब इस बॉक्स को एक स्मार्टफोन से जोड़ा जाता है, जिसमें मैग्निफाइंग लेंस और एलईडी बल्ब लगा होता है। इस स्ट्रिप में कुछ बूंद लिक्विड डाली जाती है, जो खून के नमूने को साफ कर देता है और इसमें केवल वो निशान रह जाता है, जिसमें बीमारियों से जुड़ी जानकारी होती है। अब एलईडी लाइट और मैग्निफाइंग ग्लास की मदद से देखा जाता है कि स्ट्रिप पर किस तरह के निशान हैं।
 
ब्रिटेन के लगबॉरो यूनिवर्सिटी के  डॉ. नूनो रीस  के अनुसार हम उदाहरण के लिए हार्ट एटैक के मामलों को ले सकते हैं। पहले सीने में दर्द की जांच में कई घंटे लगते थे, लेकन अब आप यह काम जल्दी से कर सकते हैं। उनके मुताबिक स्मार्टफोन एक बेहतरीन चीज है, जो लैब की बड़ी-बड़ी मशीनों का काम कर सकता है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »