26 Apr 2024, 12:46:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Gadgets

इस मोबाइल एप की मदद से जाने ‘कब शुरू और बंद’ होगी बारिश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2016 11:25AM | Updated Date: Jun 25 2016 11:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मानसून की दस्तक जहां  गर्मी से राहत दिलाती है, वहीं स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप के बारिश में भीगकर खराब होने की चिंता भी सताने लगती है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए लोग मौसम की भविष्यवाणी करने वाले स्मार्टफोन एप्लीकेशन का सहारा ले सकते हैं।  
 
‘डार्क स्पाई’
जीपीएस तकनीक की मदद से यूजर की लोकेशन पर नजर रखने वाला ‘डार्क स्पाई’ एप मौसम में होने वाले बदलावों के प्रति 15 मिनट पहले ही अलर्ट कर देता है। यह यूजर के फोन पर नोटिफिकेशन भेजकर बताता है कि बारिश कब शुरू होगी और इसके कब तक जारी रहने का अनुमान है। इस एप पर यूजर किसी खास लोकेशन का नाम डालकर वहां के मौसम की जानकारी भी हासिल कर सकते हैं।
 
यह आंधी-तूफान की आशंका के प्रति भी आगाह करता है। ‘डार्क स्पाई’ एप गूगल प्ले पर  Dark Sky-Hyperlocal Weather ट्रांसपेरेंट क्लॉक एंड वेदर Dark Sky-Hyperlocal Weather, Radar, afd Storm Alerts एप की मदद से आप अपने फोन के डिस्प्ले पर वॉलपेपर के रूप में एक ‘वेदर क्लॉक’ लगा सकते हैं। इस पर मौसम की जानकारी हर 15 मिनट में अपडेट होती रहेगी। यूजर अपनी लोकेशन पर बारिश, आंधी और तूफान के संभावित खतरे के बारे में जान पाएगा।
 
वह चाहे तो जानकारी अपडेट होने के समय को अपने हिसाब से घटा या बढ़ा भी सकता है। ‘ट्रांसपेरेंट क्लॉक एंड वेदर’ सूर्योदय और सूर्यास्त का स्थानीय समय भी बताता है। इसमें यूवी इंडेक्स की जानकारी देने वाला फीचर भी शामिल किया गया है, जो अल्ट्रावायलेट विकिरणों से त्वचा और आंखों को होने वाले नुकसान से सावधान करता है। 4.3 रेटिंग पाने वाला यह एप एंड्रॉयड के 2.3 जिंजरब्रेड आॅपरेटिंग सिस्टम या उससे ऊपर के वर्जन वाले स्मार्टफोन पर काम करता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »