26 Apr 2024, 11:16:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

वीडियोकॉन का स्पेक्ट्रम खरीदेगी एयरटेल, 4428 करोड़ में हुई डील

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2016 2:29PM | Updated Date: Mar 17 2016 2:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दूरसंचार क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारती एयरटेल ने गुरूवार को कहा कि वह वीडियोकॉन के छह सर्कल में 1800 मेगाहर्ट्ज बैंड के स्पेक्ट्रम 4,428 करोड़ रुपए में खरीदेगी।
   
कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को बताया, भारती एयरटेल ने वीडियोकॉन टेलीकम्यूनिकेशंस लिमिटेड के साथ 4,428 करोड़ रुपए का अधिग्रहण संबंधी निश्चयात्मक समझौता किया है जिसके तहत उसे छह सर्कल में 1800 मेगाहर्ट्ज बैंड के स्पेक्ट्रम के उपयोग का अधिकार होगा।

इन छह सर्कल में बिहार, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश (पूर्व) उत्तर प्रदेश (पश्चिम) और गुजरात शामिल हैं। उक्त स्पेक्ट्रम 18 दिसंबर 2032 तक वैध हैं। इस समाचार के मद्देनजर भारती एयरटेल का शेयर 2.89 प्रतिशत चढ़कर 349.45 रुपए पर चल रहा था।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »