26 Apr 2024, 21:59:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Gadgets

वोडाफोन ने कोलकाता में 4जी सेवा शुरू की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 25 2016 5:50PM | Updated Date: Jan 25 2016 5:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। वोडाफोन ने कोलकाता में अपनी 4जी सेवा शुरू की। एक माह के समय में कंपनी द्रुत गति की इस सेवा की शुरआत मुंबई, दिल्ली और बेंगलुर के महानगरों में करेगी। वोडाफोन इंडिया के मुख्य परिचालन अधिकारी नवीन चोपड़ा ने कहा हम 4जी सेवाओं की पेशकश में तेजी लाएंगे और जल्द महत्वपूर्ण महानगरों दिल्ली, मुंबई और बेंगलुर में इनकी शुरआत करेंंगे।

 

इन शहरों में 4जी सेवाआें का परीक्षण सफलतापूर्वक शुरू हो चुका है और अगले एक महीने में इन शहरों में सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि पूर्व में केरल और कर्नाटक में 4जी सेवाएं शुरू की जा चुकी हैं। कोलकाता में वोडाफोन की 4जी सेवाआें का शुभारंभ पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री अमित मित्रा ने किया। शहर में एयरटेल की 4जी सेवा पहले से है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »