27 Apr 2024, 02:46:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Gadgets

लॉन्च हुआ सबसे सस्ता कंप्यूटर, कीमत 5 डॉलर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 27 2015 1:53PM | Updated Date: Nov 27 2015 2:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अभी तक आपने बहुत से सस्ते कंप्यूटर देखे होंगे लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपको 300 रुपए में भी कंप्यूटर मिल सकता है। कम्प्यूटर बनाने वाली कंपनी Raspberry Pi ने ऐसा कंप्यूटर बनाया है जो बेहद सस्ता है।

कंपनी ने Raspberry Pi Zero नाम से एक नया कंप्यूटर बनाया है। इसकी कीमत 5 डॉलर लगभग 300 रूपए है। कंपनी का दावा है कि यह अब तक का सबसे सस्ता कंप्यूटर है।

इस कंप्यूटर में ब्रॉडकॉम BCM2835 एप्लिकेशन प्रोसेसर लगा हुआ है। कंपनी का कहना है कि यह कंपनी के पिछले चिपसेट Raspberry Pi 1 से 40 फीसदी ज्यादा तेज है।

इसमें 512 एमबी रैम और स्टोरेज के लिए माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है। जिससे इसकी मेमोरी बढ़ाई जा सकती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह कंप्यूटर लाइनेक्स पर बेस्ड रास्पबियन ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा।
 

इसमें कम्पोजिट वीडियो हेडर मौजूद है लेकिन इसमें अलग से स्टेंडर्ड यूएसबी पोर्ट मौजूद नहीं है, अन्य डिवाइस से कनेक्ट करने के लिए आपको अतिरिक्त हब की जरूरत पड़ेगी। फिलहाल यह कंप्यूटर अमेरिका और ब्रिटेन में मिल रहा है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »